अर्थ : शिव की पत्नी।
उदाहरण :
पार्वती भगवान गणेश की माँ हैं।
पर्यायवाची : अंबिका, अचलकन्या, अचलजा, अद्रि-कन्या, अद्रि-तनया, अद्रिकन्या, अद्रिजा, अद्रितनया, अपरना, अपर्णा, अम्बा, अम्बिका, आर्या, इला, उमा, गिरिजा, गौरी, जग जननी, जग-जननी, जगजननी, जगत् जननी, जगत्-जननी, जगदीश्वरी, जगद्जननी, जया, त्रिभुवनसुंदरी, त्रिभुवनसुन्दरी, देवेशी, नंदा, नंदिनी, नन्दा, नन्दिनी, नित्या, पंचमुखी, पञ्चमुखी, पर्वतजा, पार्वती, भगवती, भवभामिनी, भववामा, भवानी, भव्या, मंगला, महागौरी, महादेवी, मृड़ानी, रुद्राणी, वृषाकपायी, शंकरा, शंकरी, शंभुकांता, शताक्षी, शम्भुकान्ता, शिवा, शैलकन्या, शैलकुमारी, शैलजा, शैलसुता, शैलेयी, सुनंदा, सुनन्दा, हिमजा, हिमसुता, हिमालयजा, हेमसुता, हैमवती
अर्थ : जन्म देने वाली स्त्री।
उदाहरण :
पुत्र कुपुत्र हो सकता है लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती।
मेरी माँ एक साध्वी महिला हैं।
पर्यायवाची : अम्बा, अम्मा, अम्माँ, अम्मां, अम्मीं, अल्ला, जननी, जन्मदात्री, धात्री, प्रजायिनी, प्रसू, महतारी, माँ, मां, माई, माता, मातारी, मातृ, मातृका, मादर, माया, मैया, वरारणि, वालिदा, शिफा
अर्थ : काशी नरेश इन्द्रद्युम्न की बड़ी पुत्री।
उदाहरण :
अंबा धृतराष्ट्र की माता थी।
पर्यायवाची : अम्बा
अर्थ : यमुना नदी की एक शाखा जो फतेहपुर के पास से निकलकर प्रयाग से थोड़ी दूर पर यमुना में मिली है।
उदाहरण :
लोगों का कहना है कि ससुरखदेरी नदी पर्यावरण के लिए वरदान साबित होगी।
पर्यायवाची : अंबा नदी, अम्बा, अम्बा नदी, ससुर खदेरी, ससुर खदेरी नदी, ससुरखदेरी, ससुरखदेरी नदी
अर्थ : एक बेल जिसके पत्ते गोल और नोकदार, फूल सफेद तथा फल लाल और मकोय के समान होते हैं।
उदाहरण :
वैद्यक के अनुसार पाढ़ा कड़वी, चरपरी, तीखी, गरम व हड्डियों को जोड़ने वाली होती है।
पर्यायवाची : अबिद्धकर्णी, अम्बा, अविद्धकर्णी, पाठा, पाढ़, पाढ़ा, रसा, वरा, वृतपर्णी, वृद्धतिक्ता